पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार, नाबालिग से दुराचार मामले में था फरार
May 11, 2026, 14:32 IST
हरिद्वार, 11 मई (हि.स.)। पुलिस ने नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे 5000 के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को पतंजलि अंडरपास शान्तरशाह क्षेत्र से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार लंबे समय से फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला