गौवंश संरक्षण को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार

 


हरिद्वार, 11 अप्रैल (हि.स.)। कोतवाली रुड़की पुलिस और गौ स्क्वाड टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए गौकशी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जौरासी स्थित एक मकान में अवैध रूप से गौकशी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य तीन आरोपित फरार हो गए।

मौके से पुलिस ने 76.03 किलोग्राम गौमांस तथा पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में कोतवाली रुड़की में गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अब्दुल वहाब पुत्र निसार, निवासी इस्लामनगर, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उसका चालान कर दिया है। वहीं फरार तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला