विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मीडिया टीम को दी नई जिम्मेदारी
Aug 20, 2026, 18:25 IST
देहरादून, 20 अगस्त (हि.स.)। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने मीडिया से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पंखुड़ी पाठक, नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर प्रकाश मीणा, अरुण अग्रवाल, रितु चौधरी और आदित्य गर्ग को मीडिया संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
----
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल