युवाओं के रोजगार के लिए स्पष्ट नीति और विजन जरूरीः धनाई

 


नई टिहरी, 01 नवंबर (हि.स.)। युवा संवाद कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने शिरकत करते हुए युवाओं को देश का भविष्य बताया। कहा कि उनके रोजगार और स्वरोजगार के लिए स्पष्ट नीति और विजन की जरूरत है। युवाओं से इसके लिए विचार-विम्रश करते हुए उनके सवालों का भी सीधा जवाब दिया।

रविवार को चंबा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री धनाई ने कहा कि छात्र जीवन से ही उनका युवाओं के साथ सीधा लगाव रहा है। कहा कि समाज में बदलाव यदि लाना है तो युवा ही सक्षम है। अब जेन-जी के अलावा जेन-अल्फा भी अपने अधिकारों को लेकर सर्तक हो रहे हैं। यह सकारात्मक बदलाव है। कोई जनप्रतिनिधि उन्हें बेवकूफ नहीं बना सकता है।

एआई के जमाने में युवाओं को संबल देना और भविष्य के प्रति आश्वस्त करना भी सरकार और जनप्रतिनिधयों का दायित्व है। कहा कि उन्होंने 2012-17 तक के कार्यकाल में टिहरी झील में बोटिंग व्यवसाय शुरू कर युवाओं को रोजगार देने की शुरूआत की थी, आज झील बड़ी पर्यटन इंडस्ट्री बन रही है। खुशी है कि जो पौधे लगाया, वह फल देने लगा है। युवाओं को होम स्टे, पर्यटन, तीर्थाटन के लिए प्रशिक्षण दिया जाए।

उन्होंने कोटी कालोनी में एशिया की पहली जल-थल-नभ एडवेंचर एकेडमी शुरू की थी। युवाओं ने पूर्व मंत्री से नौकरी को लेकर सवाल किए, तो धनाई ने कहा कि बड़ी संख्या में विभागों में पद खाली हैं। उन्हें भरा जाना चाहिए। वहीं एनआरएलएम, फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, साहसिक खेलों में स्वरोजगार की अपार संभावना है।

इस मौके पर एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रसंघ अध्यक्ष राजन भंडारी, सचिव नितिन कुमार, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं, प्रवीण भंडारी, अमन सजवाण, अंकुश कोलही, जीशान, आकाश भंडारी, रोबिन राणा, अंकित बहुगुणा, धनवीर पुरसोड़ा, भूपेंद्र तड़ियाल, भानु प्रताप सिंह, विकास पंवार, नवनीत रावत, अमित रतूड़ी, परमजीत राणा, विजय नेगी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी