मुख्य सचिव दो दिवसीय दौरे पर कल पहुंचेंगे नैनीताल

 


नैनीताल, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन 17 मार्च को दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल आएंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि मुख्य सचिव देहरादून से प्रस्थान कर प्रातः 10.55 बजे कैलाखान हेलीपैड पहुंचेंगे।

इसके बाद वे 11.30 बजे कैंची धाम पहुंचकर वहां चल रहे विकास कार्यों और परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर 1.30 बजे कैंची धाम से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर 2 बजे एवरस्ले कॉटेज एटीआई नैनीताल पहुंचेंगे। शाम 5 बजे उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल में आयोजित बैठक में प्रतिभाग करेंगे और शाम 6.30 बजे एवरस्ले कॉटेज पहुंचकर जनपद नैनीताल की समीक्षा बैठक लेंगे। आगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को श्री वर्द्धन प्रातः 9 बजे कैलाखान हेलीपैड से सहस्त्रधारा हेलीपैड देहरादून के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी