सीबीएसई के 12वीं में बीआर मॉर्डन स्कूल का रहा दबदबा

 

पौड़ी गढ़वाल, 13 मई (हि.स.)। बुधवार को सीबीएसई के 12वीं के परीक्षाफल घोषित हो गए। बोर्ड परीक्षा में एकबार फिर बीआर मॉर्डन स्कूल का दबदबा रहा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल बना रहा। इस स्कूल की छात्रा वैदेही नेगी ने सर्वाधिक 94.6 फीसदी अंक हासिल कर शहर टॉप किया। अंशिका राणा ने 93.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। स्कूल में विशेष रावत ने तीसरा स्थान हासिल किया।

स्कूल के प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मंमगाई ने बताया कि साइंस में 62 और कॉमर्स में 39 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की। हिल्स इंटनेशन स्कूल की आकृति बिष्ट ने 92 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। फैजान ने 79.6 फीसदी अंकों के दूसरा व अनंता ने 74.4 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। एसजीआरआर स्कूल में आंचल रावत ने 87 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया।

वैशाली चमोली ने 82 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और आयुष पंवार ने 80 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। केंद्रीय विद्यालय में अंजूंल रुडोला ने 86.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में पहला, योगेश नेगी ने 84 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और रितेश रावत ने 83.8 फीसदी अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह