एनएसए पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

 


नई टिहरी, 21 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कथित अभद्र टिप्पणी पर भाजपाइयों ने उनका पुतला जलाया।

राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड के अपमान का आरोप लगाया। कहा कि राहुल कई बार देवभूमि के सपूतों पर अमर्यादित टिप्पणी कर चुके हैं। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से हनुमान चौक तक प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका।

कहा कि संवैधानिक और महत्वपूर्ण पदों पर बैठे व्यक्तियों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है। सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को बयान देते समय भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी पर बिना सोचे-समझे बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियां देश और संवैधानिक पदों की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद रावत, जिला महामंत्री बलवंत रावत, मेहरबान रावत, डॉ. प्रमोद उनियाल, राम लाल नौटियाल, सुशील कुमार बहुगुणा, राजेंद्र डोभाल, जयेंद्र पंवार, तौफीक अहमद, असगर अली, रमेश रतूड़ी, बसंत चौहान, सुधीर बहुगुणा, रणवीर नौटियाल, मनीष राणा, लीला मखलोगा मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी