भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
हल्द्वानी , 06 अप्रैल (हि.स.)। हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी का 47वाँ स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट व जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा कार्यालय प्रागण में भाजपा का ध्वज फहराया गया। दीप प्रज्वलन व वन्देमातरम् के साथ पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने 47 वें स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामना प्रेषित कर कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने का आवाहन किया। मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है उन्होने कहा कि भाजपा ने अपने मूल राजनीतिक संगठन भारतीय जनसंघ के मूल विचार व एजेंडे पर आज भी अनवरत कार्य जारी रखा है जिसके फलस्वरूप ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 का उन्मूलन व अयोध्या जी में भव्य राम मन्दिर का निर्माण प्रशस्त हुआ।
कार्यकर्ताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट व मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, दिनेश आर्य, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी, पूर्व मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री दीपेन्द्र कोश्यारी, जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल, रंजन बर्गली, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन उप्रेती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता