कलगोठ गांव में भालू के हमले से एक व्यक्ति गंभीर घायल

 


गोपेश्वर, 07 सितम्बर (हि.स.)। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकास खंड की उर्गम घाटी के कलगोठ गांव में खेतों में काम कर रहे एक व्यक्ति पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व सैजी लग्गा मैकोट-कलगोठ विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि सोमवार को कलगोठ गांव के बिरेंद्र सिंह मवेशियों को चारापत्ति लेने के लिए अपने खेतों में गए थे कि अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। किसी तरह उन्होंने भालू से हो हल्ला कर अपने को बचाया।

इसी बीच गांव के लोग भी खेतों में पहुंच गए। इस बीच भालू ने उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने डंडी के सहारे उन्हें सड़क मार्ग तक पहुंचाया। इसके बाद यहां से उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर लाया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / जगदीश पोखरियाल