अंबेडकर जयंती पर सहभोज व सम्मान समारोह,
हल्द्वानी , 14 अप्रैल (हि.स.)। चौसला ग्राम सभा के मीठा आंवला में मीराबाई ग्राम संगठन द्वारा भारत रत्न की जयंती के अवसर पर सम्मान एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री व महापौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि बाबासाहेब का सपना भेदभाव-रहित समाज का निर्माण था, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान और अवसर मिले। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहभोज कार्यक्रम सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का सशक्त संदेश देते हैं।
वहीं महापौर गजराज बिष्ट ने बाबासाहेब को संविधान का प्रमुख शिल्पकार बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य एक धर्मनिरपेक्ष और समावेशी राष्ट्र का निर्माण करना था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में समरसता और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है।
इसी क्रम में वे नवरात्रि पर पर्यावरण मित्र परिवार के साथ कन्या पूजन एवं सहभोज का आयोजन करते हैं, जो ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को दर्शाता है।कार्यक्रम के दौरान बी.डी. पांडे अस्पताल नैनीताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, पूर्व सैनिक हरीश चन्याल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक लोगों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य डॉ. छवि कांडपाल, मीराबाई ग्राम संगठन अध्यक्ष ज्योति धपोला, ग्राम प्रधान पूजा देवी, दीपा आर्या, दिनेश जोशी, मनीष कुल्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदी देवी, पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी आर.सी. आर्या, कैप्टन मंगल राम, नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री विजयलक्ष्मी चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और मातृशक्ति मौजूद रही।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता