शहर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में 72 सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिली जगह

 


नई टिहरी, 26 सितंबर (हि.स.)। लंबे समय के बाद शहर कांग्रेस कमेटी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। कुल 72 कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में बौराड़ी में स्वागत करते हुए उन्हें पद की शपथ दिलाई गई।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संतोष आर्य, दिनेश पंवार, बीर सिंह गुनसोला, गब्बर सिंह रावत व नीमा नेगी को उपाध्यक्ष, विरेंद्र नेगी, शैलेद्र कांत, वीरेद्र दत्त, अमित राणा, परशुराम नौटियाल, रितु भूषण, मनीष पंत, मोहिना राणा, राजेंद्र पैन्यूली, धनबीर, दिनेश पंवार, कुसुम भट्ट, प्रमोद राजवार, अनीशा खान, अनुपम भट्ट को मंडल महामंत्री, मनोज रावत को मीडिया प्रभारी, अमित भंडारी व संगीता सेमवाल प्रवक्ता, सतीश चमोली कोषाध्यक्ष, रेखा नेगी सोशल मीडिया प्रभारी, इमरान खान कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके नियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस की नीति और रितियों की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील गई।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशाा रावत, प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला, शांति प्रसाद भट्ट, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत, दर्शनी रावत, नरेंद्र चंद रमोला, सूरज राणा, शक्ति प्रसाद जोशी, लखवीर चौहान, आनंद सिंह बेलवाल, हरि मखलोगा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी