ओखला और डांगचौरा में आंगन मिलन कार्यक्रम में दी योजनाओं की जानकारी

 


नई टिहरी, 26 सितंबर (हि.स.)। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रतापनगर ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र ओखला और कीर्तिनगर ब्लॉक के डांगचौरा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें ग्रामीण महिलाओं को विकास विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शनिवार को कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, दो बालिकाओं के लिए नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, मुख्यमंत्री अमृत आंचल योजना की जानकारी दी गई। वहीं गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार, किशोरी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन आदि योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बताया कि कैसे गर्भवती और धात्री महिलाओं को तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल से संबंधित लाभ दिया जाता है। इस मौके पर प्रधान चंदन सिंह रावत, बीडीसी संतोषी रावत, लक्ष्मी सेमवाल, अबला देवी, रेशमा देवी, कल्पना देवी, करिश्मा देवी, मीना देवी, अंजली देवी, जसी देवी, काजल देवी, साधना देवी, सीमा देवी, पूजा देवी, आरती देवी मौजूद थे। इधर, कीर्तिनगर के डांगचौरा में आंगन का मिलन कार्यक्रम में मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर मंथन करते हुए चार लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट बांटी गई।

बाल विकास परियोजना अधिकारी नीतू बधानी ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे से तैयार होती है। इस मौके पर सुपरवाइजर ललिता धनाई ने पोषण, मातृ स्वास्थ्य, बाल विकास, सरकारी योजनाओं और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी