टिहरी जिले में बनाए जाएंगे 391 सार्वजनिक शौचालय

 

नई टिहरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। टिहरी जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाएं बढ़ाने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 371 निजी और 20 सार्वजनिक शौचालय बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इसके सापेक्ष अब तक 157 निजी और 12 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। स्वजल विभाग के सहयोग से जिले के विभिन्न विकासखंडों में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना निदेशक स्वजल ज्योति ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शेष शौचालयों का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से पात्र परिवारों को निजी शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करने और स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी