2027 चुनाव के लिए बूथ मजबूत करने पर कांग्रेस का जोर, वेणुगोपाल ने एकजुटता का दिया संदेश
देहरादून, 09 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया।
अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के पहले दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में वेणुगोपाल ने नवगठित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी), जिला एवं महानगर अध्यक्षों तथा विभिन्न फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। बैठकों में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
बैठक में वेणुगोपाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल सहित सभी फ्रंटल संगठनों को जनता के बीच सक्रिय होकर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी संगठन आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करें। साथ ही सभी विंग के अध्यक्षों को बूथ स्तर तक संगठनात्मक समितियों को सक्रिय करने और युवाओं व महिलाओं को बड़े पैमाने पर पार्टी से जोड़ने का दायित्व सौंपा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की नींव साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देगा और यह आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की नींव साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।
संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल काे उत्तराखंड दौरे पर पहुंचने पर देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर प्रभारी कुमारी सेलजा,सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, गोविंद सिंह कुंजवाल, क़ाज़ी निजामुद्दीन,प्रदीप टम्टा,बिजेंद्र जाति, रवि बहादुर,महेंद्र पाल, करण माहरा,तिलक राज बेहड़,मदन बिष्ट, विक्रम नेगी, मनोज तिवाड़ी, हरीश धामी, लखपत बुटोला,आदेश चौहान,मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि,हीरा सिंह बिष्ट ललित फ़रसवां,राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, विजय सारस्वत, ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित,जिला अध्यक्षों में सारे जिला अध्यक्ष मौजूद रहे, डॉ जसविंदर सिंह गोगी,मोहित उनियाल,ज्योति रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, सोशल मीडिया के अभिनव थापर, लालचंद शर्मा, वीरेंद्र पोखरियाल, राकेश नेगी, संजय किशोर, कविंद्र इस्तवाल, हरीश ऐठानी, यशपाल चौहान, विशाल भोजक,सावित्री थापा, अमरजीत सिंह, विशाल मौर्य, महंत विनय सारस्वत सहित अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय