्रधौलपुर में सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम संपन्न

 




धौलपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)। सहजयोग परिवार धौलपुर के तत्वावधान में धौलपुर में सहजयोग आत्म साक्षात्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर भव्य सहजयोग शोभायात्रा भी निकाली गई।

सहजयोग परिवार धौलपुर के वरिष्ठ सदस्य गौरव गर्ग ने बताया कि शहर के उम्मेदी नगर से आरंभ होकर शोभायात्रा काली माई रोड, बजरिया, छोटी सब्जी मंडी, लाल बाजार, सराय गजरा, जगन टॉकीज, हरदेव नगर होते हुए गौरव पथ स्थित श्याम कॉम्पलेक्स पहुंची। शोभायात्रा में ढोल-तासों के साथ सहजयोगी भाई बहन श्री माताजी निर्मला देवी की तस्वीरों के साथ हाथों में सहजयोग के पोस्टर आदि लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में तथा पीछे श्री माताजी की आकर्षक झांकी से सजी हुई बग्गी चल रही थी। शाम को सहजयोग आत्म साक्षात्कार का कार्यक्रम स्थानीय श्याम कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में यमुनानगर हरियाणा से आए मुख्य कलाकार डॉ. राजेश शर्मा, रेशमा एवं रजनी ने भी अपनी-अपनी आकर्षक भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। ग्वालियर से आए चिंटू जैन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को सहजयोग ध्यान के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार का अनुभव भी कराया। शोभायात्रा एवं सहजयोग कार्यक्रम में डॉ. मीमांशा,सपना गर्ग, गौरव गर्ग, संजय बंसल, वंदना पाराशर, पदमा शर्मा, राधिका बंसल,नीतू, गौरा, माया गोयल, स्नेहल, कुमुदिनी, वैष्णवी, वंशिका एवं सुरभि, डॉ. रामअवतार अग्रवाल, डॉ. रेनू अग्रवाल, डॉ. आदर्श सक्सेना, राजरानी सक्सेना, सत्येंद्र पाराशर, विमल भार्गव, उत्तम चंद गोयल एवं रजनी गोयल सहित धौलपुर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में सहजयोग परिवार धौलपुर की ओर से डॉ मीमांशा, संजय बंसल तथा गौरव गर्ग ने इस कार्यक्रम के लिए पिछले कई दिनों से स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में लगातार मेहनत करने वाले सहजयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी सम्मान किया। शोभायात्रा में धौलपुर के सहजयोगियों सहित कोटा, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, हिंडौन, बसेड़ी तथा अन्य स्थानों से पधारे सहजयोगियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप