हमारा विद्यालय - हमारा तीर्थ आयाम : शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय कार्यशाला रविवार को

 


जोधपुर, 12 सितम्बर (हि.स.)। शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय कार्यशाला रविवार को होगी। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राज (विद्या शिक्षा ) जोधपुर के जिला अध्यक्ष कुलदीप गोदारा एवं जिला मंत्री किसना राम वणल ने बताया कि महासंघ के राष्ट्रीय स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक व सह-शैक्षिक गतिविधियों का संचालन भी करता है इसके लिए संगठन ने प्रकोष्ठ व आयाम तय किए हैं।

संगठन के प्रार्थना सभा प्रकोष्ठ व हमारा विद्यालय - हमारा तीर्थ आयाम की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला 13 सितम्बर रविवार को जोधपुर जिला मुख्यालय पर सुभाष चौक स्थित समस्त पीपा क्षत्रिय समाज के सभागार में सुबह 10 बजे से सायं 5 तक आयोजित जाएगी जिसमें जिले के सभी 15 खंडों से दोनों प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक भाग लेगे।

इसमें जिला अध्यक्ष कुलदीप गोदारा, जिला मंत्री किसनाराम वणल, जिला संगठन मंत्री आईदान राम चौधरी, जिला संगठन मंत्री लक्ष्मी सोनी ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपत सिंह चौधरी ,जिला कोषाध्यक्ष सहीराम विश्नोई ,जिला महिला उपाध्यक्ष सरिता चौधरी , जिला महिला महिला मंत्री लक्ष्मी विश्नोई की उपस्थिति अपेक्षित है एवं जिले में निवासरत प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश सह संगठन मंत्री नरेश सोलंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार व्यास , प्रदेश संयुक्त मंत्री योगिता गुर्जर ,संभाग संयुक्त मंत्री भावना आसदेव , संभाग संगठन मंत्री अनिला सोलंकी मार्गदर्शन के लिए भाग लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश