साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

 


जयपुर, 25 नवंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत गाड़ी संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल रेलसेवा साबरमती से 30 नवम्बर से 07 दिसम्बर तक (02 ट्रिप) तथा गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल रेलसेवा हरिद्वार से 01 से 08 दिसमबर तक (02 ट्रिप) संचालित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश