सागवाड़ा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक : सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कार्यकर्ताओं में भरा चुनावी जोश

 


डूंगरपुर, 11 अगस्त (हि.स.)। विधायक कार्यालय सागवाड़ा में मंगलवार को आगामी नगरीय निकाय और

पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं

जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करना और संगठन को बूथ

स्तर तक मजबूत बनाना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम दक ने

कार्यकर्ताओं से पूरे उत्साह और निष्ठा के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का

आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य निकाय चेयरमैन,

प्रधान

और जिला प्रमुख के पदों पर भाजपा का परचम फहराना है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता

को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनता के बीच जाना होगा। मंत्री दक ने

कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल और

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के ढाई वर्ष के सुशासन में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों

तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक शंकरलाल डेचा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट

होकर कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का

व्यापक प्रचार-प्रसार ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में

संकल्प भरते हुए कहा, हमारा उम्मीदवार केवल 'कमल का फूल' है। प्रत्येक

कार्यकर्ता इसी को आधार मानकर हर बूथ पर विजय प्राप्त करने का संकल्प लेकर आगे

बढ़े।

बैठक

में पूर्व विधायक सुशील कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक

पटेल, गोपीचंद मीणा, बंसीलाल

कटारा, हरीश पाटीदार, प्रभु

पंड्या, वेलजी भाई, तजेंग

पाटीदार और प्रदीप गमोट सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला व विधानसभा कार्यकारिणी के

प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष