संसदीय कार्य मंत्री ने गिरधर रामेश्वर धाम में की महादेव की पूजा-अर्चना

 


जोधपुर, 10 अगस्त (हि.स.)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को ग्राम धुन्धाड़ा में श्री गिरधर रामेश्वर धाम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत की। उन्होंने भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख- समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।

इस दौरान पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए कृत संकल्पित है। देशभर में धार्मिक स्थानों को विकसित बनाकर सनातन संस्कृति के उत्थान का कार्य किए जा रहे हैं। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारधाम पुनर्विकास, महाकाल लोक तथा धार्मिक स्थलों में विकास कार्यों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा मिली है। विधि मंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुन्धाड़ा में वृक्षारोपण कर सभी से अधिकाधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश