संत खेतेश्वर महाराज की 114वीं जयंती 22 अप्रैल को

 


जोधपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेतेश्वर महाराज की 114वीं जयंती 22 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

जयंती महोत्सव के उपलक्ष में ब्रह्मधाम आसोतरा के गादीपति संत तुलसाराम महाराज को आमंत्रित करने खेतेश्वर जयंती महामहोत्सव समिति के अध्यक्ष चैन सिंह भाटेलाई एवं शेर सिंह कागनाडा के नेतृत्व में समाजबंधु जोधपुर से मवड़ी प्याऊ स्थित गुरुकुल पहुंचे।

समिति के कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह तुलेसर एवं महामंत्री हनुमान सिंह धुरासनी, विक्रम सिंह घेवड़ा और सुरेन्द्र सिंह चावंडा ने बताया कि गुरुवर ने सभी समाजबंधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया तथा जयंती महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया।

मनोहर सिंह देवातड़ा ने बताया कि इस दौरान नारायण सिंह पाल, माणक सिंह नारनाडी, शक्ति सिंह बड़ली, मान सिंह बासनी, पदम सिंह कानोडिया, शंकर सिंह खाराबेरा, भगवान सिंह गादेरी, भागीरथ सिंह सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश