संगठन को लक्ष्य तक ले जाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका: डॉ. शर्मा
जोधपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि बोर्ड ऑफ इंडियन मेडिसिन के रजिस्ट्रार डॉ. सीताराम शर्मा थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व आयुर्वेद परिषद के राष्ट्रीय सचिव डॉ. किशोरीलाल शर्मा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रतन भार्गव, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय जयपुर के प्राचार्य डॉ जगदीश बैरवा, संगठन प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा एवं प्रदेश महासचिव डॉ पवन सिंह शेखावत थे। अभ्यास शिविर के प्रथम सत्र में परिचयात्मक सत्र, सांगठनिक परिचय, राजस्थान इकाई द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार शर्मा ने रखी।
मुख्य अतिथि डॉ सीताराम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार एवं चिकित्सकों के कौशल विकास में विश्व आयुर्वेद परिषद की महत्ती भूमिका है। विशिष्ट अतिथि डॉ जगदीश बैरवा ने कहा कि प्रदेश में आयुर्वेद उत्थान के लिए परिषद के समर्पित कार्यकर्ता निरंतर सक्रियता ओर समर्पित भाव से कार्य कर रहे है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संगठन के राष्ट्रीय सचिव डॉ किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कार्यकारणी, संस्कार और विचार ही संगठन को लक्ष्य तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव डॉ पवन सिंह शेखावत ने अभ्यास वर्ग के मुख्य उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। राष्ट्रीय सचिव डॉ किशोरी लाल शर्मा ने परिषद् के प्रमुख चार उत्सव, प्रकोष्ठ अनुसार उत्सवों के कार्यक्रम, प्रचार प्रसार, सदस्यता अभियान पर विस्तार से चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि आयुर्वेद विभाग के विशेषाधिकारी डॉ श्रीराम तिवाड़ी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद विभाग अजमेर डॉ. रमेश चंद मीना ने की। बैठक एवं अभ्यास शिविर में संगठन के उपाध्यक्ष डॉ अश्विनी, डॉ रिडमल, प्रदेश सचिव डॉ राजीव सोनी, डॉ सुचेता वर्मा, प्रदेश संपर्क प्रमुख डॉ महेश इंद्रा, महिला प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉ ममता ताखर, जिला इकाई जयपुर के जिला अध्यक्ष डॉ भवानी सिंह राठौड़ एवं राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष डॉ अश्विनी त्रिवेदी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश