वेटलिफ्टिंग खेल में जीती तीन चैम्पियनशिप

 


जोधपुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुलिस लाइन के तेजस्विनी गहलोत, कोमल बिश्नोई, कीर्ति वैष्णव, दिव्यांशी सांखला, सोहम पाण्डे, प्रियांशु ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक, मनस्वी सिंह ने रजत पदक एवं राधिका सोलंकी, अश्विनी प्रजापत, युक्ति ने कांस्य पदक जीत कर जोधपुर का नाम रोशन किया।

प्राचार्य अशोक शर्मा एवं उप प्राचार्य रामप्रताप प्रजापत ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) जोधपुर प्रतिभा शर्मा एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) मा.शि. जोधपुर भूपेंद्र सिंह सोढ़ा के निर्देशन में विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक एवं वेटलिफ्टिंग कोच बीकानेर से प्रतिनियुक्त संयोजक दिनेश टाक के मार्गदर्शन में जोधपुर के प्रतिभागीयो ने 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद (वेटलिफ्टिंग) 17 एवं 19 वर्ष खिलाडिय़ों ने मोहरी बाई श्याम शेखावाटी सी. सै. स्कूल उदयपुरवाटी (झुंझुनूं) में भाग लिया। जिसमें राजस्थान के कुल 38 जिलों से कुल 675 खिलाड़ी प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें जोधपुर जिला 17 वर्ष छात्रा, 19 वर्ष छात्रा एवं 17 वर्ष छात्र वर्ग में विजेता रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश