रेलवे लाइन मरम्मत के चलते 8 मई काे बंद रहेगा कुंदनपुरा फाटक
May 7, 2026, 18:29 IST
जयपुर, 07 मई (हि.स.)। रेलवे फाटक संख्या 213 ( कुंदनपुरा फाटक) रेलपथ मरम्मत कार्य के लिए 08 मई को बन्द रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रेलपथ मरम्मत के कारण जयपुर- बांदीकुई रेलखंड के खातीपुरा-जगतपुरा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या - 213 (कुंदनपुरा फाटक) 08 मई को सुबह 08 बजे से सांय 6 बजे तक सडक यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश