रामदेवरा के लिए स्पेशल रेलसेवा गुरुवार से
Mar 18, 2026, 18:16 IST
जोधपुर, 18 मार्च (हि.स.)। रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान मेे रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर-रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल रेलसेवा 19 से 26 मार्च तक (08 ट्रिप) जोधपुर से 09.30 बजे रवाना होकर 13.00 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04868, रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल रेलसेवा रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर, राईकाबाग, मंडौर, मारवाड मथानिया, ओसियां, मारवाड लोहावट एवं फलोदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश