राजाखेडा में वार्षिक चौथ का दंगल 7 मार्च को
धौलपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में रियासतकालीन वार्षिक चौथ का दंगल सात मार्च को आयोजित किया जाएगा। दंगल मेंं देश एवं प्रदेश के कई नामी पहलवान भाग लेंगे। चौथ के दंगल के आयोजन की तैयारियों को लेकर अब प्रशासन भी एक्टिव मोड में आ गया है।
राजाखेड़ा एसडीएम सुशीला मीणा ने राजाखेडा नगर पालिका समेत प्रशासन के अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर दंगल की व्यवस्थाओं को अंतिम रुप दिया। एसडीएम सुशीला मीणा ने बताया कि राजाखेड़ा में होली के बाद चौथ पर 7 मार्च को आयोजित होने वाले विशाल दंगल के लिए मैदान की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही बैठक में पहलवानों के आने को लेकर भी वार्ता हुई है। दंगल के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिए भी निर्देशित किया गया है। मीणा ने बताया कि राजाखेडा में रियासतकालीन वार्षिक चौथ का दंगल 7 मार्च को दपेहर एक बजे से आयोजित किया जाएगा। दंगल में राजस्थान तथा समीपवर्ती उत्तर प्रदेश सहित देश एवं प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के नामी पहलवान भाग लेंगे।
बैठक में राजाखेडा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी देवेंद्र तिवारी, कनिष्ठ अभियंता दयाल बघेल, मीथल शुक्ला, माधो सिंह सरपंच, देवेंद्र मुद्गल, दिलीप पराशर, बंटी सरपंच, लक्ष्मीकांत गुप्ता, अनूप तिवारी, प्रमोद ठाकुर, गौरीशंकर एवं प्रमोद तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप