महिलाओं के आत्म सम्मान में लहरिया महोत्सव का आयोजन

 


बीकानेर, 17 अगस्त (हि.स.)। सरस फाउंडेशन के नेतृत्व में जानवी नेल्स स्टूडियो द्वारा आयोजित महिलाओं के आत्म सम्मान में लहरिया महोत्सव 2026 कार्यक्रम का बहुत ही शानदार आयोजन आयोजनकर्ता पिंकी शर्मा प्राचार्य एवं चेयरमैन सरस फाउंडेशन और तजिंदर कोर उर्फ जानवी सोनी नेल आर्टिस्ट एवं फाउंडर जानवी नेल्स स्टूडियो द्वारा किया गया।

भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूजा बाईसा लूनकरणसर द्वारा फिता खोलकर तथा मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मशहूर पर्वतारोही सुषमा बिस्सा और आशा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कृतिका द्वारा गणेश वंदना की गयी।

लहरिया महोत्सव में नारी सशक्तीकरण के रूप में आभा पांडे, जय श्री बांठिया, अर्चना पुरोहित, ऋषिका व्यास, सुमित्रा सेन, राजकुमारी व्यास, कामिनी भोजक, सुमन बारासा, गीता खरखोदिया, मंगला देवी, संगीता महेश्वरी तथा अन्य का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें नेल आर्ट प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, लक्षिका द्वितीय तथा पूर्णिमा तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, वर्षा द्वितीय तथा मनीषा तृतीय स्थान पर रही।

डांस प्रतियोगिता में पूर्णिमा प्रथम, दिव्या बजाज द्वितीय तथा भावना कुमावत तृतीय स्थान पर रही। मॉडलिंग प्रतियोगिता में सुनीता सोनगरा प्रथम कुमकुम प्रजापत द्वितीय तथा सोनाक्षी प्रजापत तृतीय स्थान पर रही। इसके साथ-साथ स्पेशल कार्यक्रम में खुशी गुप्ता , बलराम पंचारिया, तितिक्षा व्यास, माया भाटी, अखिल खान आदि की प्रस्तुति मीडिया सम्मान कार्यक्रम भी सराहनीय रहा।

कार्यक्रम की रौनक स्टॉल एग्जिबिशन तथा आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी में वंशिका फेस पेंटिंग आर्टिस्ट, धनपत मैग्नेट आर्टिस्ट , ज्योति बुटीक आर्टिस्ट , सुमित्रा सेन आर्ट आर्टिस्ट , विद्या क्रोशिया आर्टिस्ट , अफशान ज्वेलरी आर्टिस्ट , तथा राजविंदर , अश्विनी , कृष्णा , ममता , आशिया , मधु ,पूर्णिमा रेखा तथा अन्य ने अपनी कला का बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव