भीषण गर्मी में राहत, रेलवे स्टेशन पर भेंट किए 50 पानी के कैम्पर मानव जल सेवा संस्थान को सौंपे

 


चित्तौड़गढ़, 16 मई (हि.स.)। भीषण गर्मी के मद्देनजर चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर संचालित शीतल पेयजल वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए राजस्थान कायमखानी महासभा जिला चित्तौड़गढ़ ने मानव जल सेवा संस्थान को 50 नग पानी के कैम्पर भेंट किए। इस पर मानव जल सेवा संस्थान ने कायमखानी महासभा चित्तौड़गढ़ का आभार जताया

यह पहल पूर्व लेखाधिकारी अल्लानूर खान की प्रेरणा से यूथ आइकॉन मुफ्ती नायब शहर काजी शाही इमाम उस्मान गनी के सानिध्य में कर्मचारी नेता मरहूम केसर खान कायमखानी की स्मृति में की गई। राजस्थान कायमखानी महासभा की और से मानव जल सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश कल, उपाध्यक्ष कमल किशोर खटोड़, सचिव सुरेश सालवी, कोषाध्यक्ष राजेश गोटवाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ा कर एवं पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया। मानव जल सेवा संस्थान की ओर से यूथ आइकॉन नायब शहर काजी शाही इमाम उस्मान गनी, अन्जुमन मिल्लते इस्लामिया संस्थान के सरपरस्त मोहम्मद खान कायमखानी, सदर मोहम्मद इकबाल गुलशन, युवा नेता आसिम छीपा, राजस्थान कायमखानी महासभा के जिलाध्यक्ष अल्लानूर खान, ठेकेदार रमजान खान कायमखानी का उपरना पहना कर स्वागत किया। गौरतलब है कि मानव जल सेवा संस्थान द्वारा रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं व यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल