बीकानेर के तीन गोल्फर ताइवान में अंतरराष्ट्रीय रोटरी गोल्फ टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

 


बीकानेर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) गोल्फ कोर्स, बीकानेर के तीन गोल्फर 18 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक ताइवान में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय रोटरी गोल्फ टूर्नामेंट में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बीकानेर टीम में शामिल हाेने वालाें में डॉ. मित्तल - कप्तान, जी.पी. सिंह - पूर्व प्राचार्य, डूंगर कॉलेज, बीकानेर, सुभाष गहलोत - ऑडी मोटर्स है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के रोटरी क्लबों के 120 से अधिक गोल्फर भाग ले रहे हैं।

इन्हें पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, सेवानिवृत्त आईजी का मार्गदर्शन प्राप्त है, जिन्होंने इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में इन्हें इस समय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए विशेष टिप्स दिए जा रहे हैं। कोर्स की रणनीति, संयम और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में दबाव का सामना करना शामिल है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव