बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू
जोधपुर, 13 अपै्रल (हि.स.)। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार 14-15 वर्ष की आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण मेगा ड्राइव का आयोजन सोमवार से शुरू हुआ। यह अभियान जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, उम्मेद अस्पताल, मथुरादास माथुर अस्पताल, चिकित्सा महाविद्यालय एवं एम्स में शनिवार तक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित किया जाएगा। अभियान चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।
अभियान का संचालन सीएमएचओ (प्रथम) डॉ. सुरेन्द्र शेखावत, सीएमएचओ ( द्वितीय) डॉ. मोहन देथा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रजनी शेखावत तथा अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संजय परिहार के निर्देशन में किया जा रहा है। इसी कड़ी में सूरसागर स्थित सैटेलाइट अस्पताल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर प्रथम डॉ. सुरेंद्र शेखावत, परिवार कल्याण एवं प्रजनन शिशु स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. रूपेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता चंदेला, डॉ. मंजू गुप्ता, डॉ. ममता सेजु के देखरेख में 40 बालिकाओं के एचपीवी रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें 15 छात्राओं ने टीकाकरण करवाया।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश