प्रयागराज-गांधीग्राम द्वि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में नाै ट्रिप का विस्तार

 


जयपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 09 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही प्रयागराज स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04111/04112, प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि- साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का प्रयागराज से 01 से 29 सितम्बर तक (09 ट्रिप) एवं गांधीग्राम से 02 से 30 सितम्ब्रर तक (09 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही गाड़ी संख्या 04111, प्रयागराज-गांधीग्राम स्पेशल रेलसेवा 01 सितम्बर से प्रयागराज से 16.15 बजे के स्थान पर 16.00 बजे प्रस्थान करेगी।

इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश