परशुराम जयंती पर शोभायात्रा 19 अप्रैल को

 


जोधपुर, 23 मार्च (हि.स.)। श्हर में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा घंटाघर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। एक गेस्ट हाउस में हुई सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में इस पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के बारे में विक्रम उपाध्याय ने जानकारी दी। विक्रम उपाध्याय ने बताया कि आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शोभायात्रा में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक जागरूकता का संदेश देती हुई झांकियां भी शामिल की जाएंगी। समाज के नथमल पालीवाल ने बताया कि भगवान परशुराम जयंती में 21 संकल्प लिए जाएंगे, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, समरसता, भ्रष्टाचार मुक्त समाज और युवा केंद्रित शोभायात्रा जैसे विषय शामिल होंगे।

कैलाश गौड ने बताया कि शोभायात्रा में गांव-गांव जाकर रथ के माध्यम से लोगों को आने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। हर साल की भांति इस बार भी हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे जिसको लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीपक गौड ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से जयंती महोत्सव बनाया जाएगा। खास तौर पर युवाओं के लिए इस जयंती महोत्सव में प्रेरणादाई झांकियां निकाली जाएगी।

इसके साथ ही इन झांकियां के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जन जागरूकता का संदेश भी दिया जाएगा। सर्व ब्राह्मण समाज के सभी घटक दल मिलकर शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे। जिसको लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश