निर्धन कन्याओं का नि:शुल्क सामूहिक विवाह 26 अप्रैल को
भामाशाह के सहयोग से होगा 108 जोड़ों का सामूहिक विवाह
जोधपुर, 22 मार्च (हि.स.)। भागीरथी गौसेवा संस्थान पाली द्वारा समरस समाज की स्थापना के उद्देश्य से पाली के सोमेसर में सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा।
आयोजन से जुड़े पंडित राजेश दवे ने बताया कि कथावाचक संत मनोहर दास महाराज के सानिध्य में होने वाले सामूहिक विवाह में शहर की सेवा बस्तियों की बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसी को लेकर तैयारियों के तहत हर बस्ती में कार्यकर्ता संपर्क कर पंजीयन कर रहे है। सम्मेलन में 108 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह संपन्न होगा, जिसमें विशेष रूप से अनाथ, असहाय और असमर्थ परिवारों के लाभार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को सामाजिक समर्थन प्रदान करना और सामूहिक विवाह के माध्यम से सामाजिक एकता समरसता को बढ़ावा देना है।शहर में लोगो को पंजीयन करने के लिए एम्स के सामने सुदर्शन सेवा संस्थान परिसर में कार्यालय चालू किया गया है। जहां सुरेंद्र वैष्णव व गिरधारी जांगिड से पंजीयन करा सकते है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश