दिल्ली सीएम ने झुंझुनू के राणी सती मंदिर में दर्शन किए

 


झुंझुनू, 19 दिसंबर (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू पहुंच कर विश्व प्रसिद्ध राणी सती मंदिर में मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए विशेष पूजा- अर्चना की। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से दिल्ली से रवाना होकर झुंझुनू पहुंची थीं।

जिला कलेक्टर अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने उनकी अगवानी की। राणी सती मंदिर पहुंचने पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से दिल्ली की सीएम का स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में दर्शन किए और पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की। दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर की स्थापत्य कला और व्यवस्थाओं की सराहना भी की।

झुंझुनू पहुंचने पर विधायक राजेंद्र भांबू, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी ने उनका स्वागत किया। राणी सती मंदिर में दर्शन और कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला फतेहपुर (सीकर) के लिए रवाना हो गया। प्रशासन ने झुंझुनू से फतेहपुर बॉर्डर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश