डर्मेटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी एंड लेप्रोसी-स्किन एंड वीडी- ब्रॉड स्पेशियलिटी का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी
May 11, 2026, 19:54 IST
अजमेर, 11 मई(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2024 अंतर्गत डर्मेटोलॉजी, वेनेरियोलॉजी एंड लेप्रोसी/स्किन एंड वीडी - ब्रॉड स्पेशियलिटी के पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 26 मई 2026 को किया जाएगा।
साक्षात्कार के समय सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र और समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार प्रक्रिया से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष