जोधपुर-मन्नारगुड़ी सुपरफास्ट तीन ट्रिप में 120 मिनट रेगुलेट

 


जोधपुर, 08 सितम्बर (हि.स.)। तिरुचिरापल्ली मंडल में रेल टर्नआउट टीटीआर कार्य के चलते जोधपुर-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस को दक्षिण रेलवे क्षेत्र में तीन ट्रिप के दौरान 120 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि तिरुचिरापल्ली मंडल में टी-28 मशीन से टीटीआर कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ट्रेन संख्या 22673 जोधपुर-मन्नारगुड़ी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस जोधपुर से 24 सितंबर, 1 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी। इन तीनों ट्रिप में ट्रेन को दक्षिण रेलवे पर 120 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश