जेडीए ने दो बीघा निजी खातेदारी भूमि पर बनी आठ अवैध विलाओं को किया ध्वस्त

 


जयपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार सड़क सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों ध्वस्त किया जा रहा है। प्रवर्तन दस्ते द्वारा ग्राम निमेड़ा में करीब 02 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर निर्माणाधीन 8 अवैध विलाओं को ध्वस्त कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया। गांधीपथ गिरनार कॉलोनी के प्लॉट नंबर 03 में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ किए गए अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। हरनाथपुरा गोपाल कुंज कॉलोनी व देवी नगर विस्तार कॉलोनी में रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया जोन-12 में स्थित ग्राम निमेड़ा में करीब 2 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर ''जानकी विहार'' के नाम से बने निर्माणाधीन 8 अवैध विलाओं व अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जोन-07 में स्थित हरनाथपुरा गोपाल कुंज व देवी नगर विस्तार, जिला जयपुर में रोड सीमा पर चबूतरा, दीवार बनाकर, गेट लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश