जेएनवीयू में दो दिवसीय यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस 28 नवंबर से
जोधपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय द्वारा प्रथम राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी मॉडल यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस का आयोजन 28 एवं 29 नवंबर को होगा। सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. पवन कुमार शर्मा तथा विधि संकाय के डीन सुनील आसोप, कार्यक्रम महासचिव हर्षिता सारस्वत ने किया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय न्याय एवं सतत शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग है। इसमें देशभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी तथा युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन का लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र महासभा संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद अंतरराष्ट्रीय न्यायालय इंटरनेशनल प्रेस, ऑल इंडिया पॉलिटिकल पार्टीज़ मीट एवं लोकसभा सहित विभिन्न समितियों के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। प्रतिभागी विभिन्न प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए वैश्विक शासन, मानवाधिकार, अंतरराष्ट्रीय संबंधों, न्याय व्यवस्था तथा समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर सकेंगे। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों की कार्यप्रणाली समझने और व्यावहारिक अनुभव पाने में मदद मिलेगी।
सम्मेलन की तैयारियां महासचिव हर्षिता सारस्वत के नेतृत्व में आयोजन टीम कर रही है। विभिन्न समितियों के गठन, शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क, प्रतिभागियों के समन्वय, प्रचार-प्रसार एवं आयोजन टीम में योगेश राजपुरोहित, प्रद्युम्न सिंह, कैलाश चौधरी व्यवस्थाओं पर टीम सक्रिय रूप से काम कर रहै है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश