जयपुर पुलिस कमिश्नर शनिवार को सामुदायिक केंद्र सांगानेर पर करेंगे जनसुनवाई
Feb 20, 2026, 15:53 IST
जयपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल शनिवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक सामुदायिक केंद्र श्रीराम नगर कॉलोनी सांगानेर (नगर निगम कार्यालय सांगानेर के पीछे) पर उपस्थित रह कर जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान सांगानेर सर्किल के सांगानेर, प्रताप नगर,रामनगरिया एवं मालपुरा गेट पुलिस थाने क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है। इससे पूर्व जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्या का निस्तारण कर चुके है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश