जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 मार्च को पुलिस थाना बस्सी पर करेंगे जनसुनवाई
Mar 24, 2026, 18:55 IST
जयपुर, 24 मार्च (हि.स.)। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल शनिवार, 28 मार्च को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना बस्सी में जनसुनवाई करेंगे।
इस दौरान बस्सी सर्किल के बस्सी, कानोता एवं तुंगा थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाना है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ , विद्याधर नगर और भांकरोटा थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश