जयपुर उत्तर में 26.38 लाख रुपये का मादक पदार्थ नष्ट
जयपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर उत्तर पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त 84 किलो 504 ग्राम 42 मिलीग्राम मादक पदार्थ का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। नष्ट किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 26 लाख 38 हजार 701 रुपये आंकी गई है।
पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 13 अगस्त 2026 को गठित विशेष समिति की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नष्ट कराया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ पर्यावरण संबंधी निर्धारित मानकों और दिशा-निर्देशों का भी पालन किया गया।
पुलिस के अनुसार विनष्टीकरण में 8.439 किलोग्राम गांजा, 77.992 किलोग्राम डोडा पोस्त और 73.42 ग्राम स्मैक शामिल थी। इन सभी को नियमानुसार सुरक्षित तरीके से नष्ट कराया गया।
पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जब्त नशीले पदार्थों का नियमानुसार निस्तारण कर अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ शहर को नशा मुक्त बनाने के प्रयास
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश