खेतेश्वर महाराज का जन्म कल्याणक महोत्सव 22 को

 


जोधपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। शहर में राजपुरोहित समाज की ओर से ब्रह्मर्षि खेताराम खेतेश्वर महाराज का जन्म कल्याणक महोत्सव 22 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर समाज की ओर से सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को अपना घर आश्रम में भोजन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम के प्रभुजी को मेहमान की भांति आदर सत्कार कर भोजन कराया गया।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष चैन सिंह भाटेलाई ने बताया कि समाज के बंधुओं के जयंती महोत्सव को लेकर अपार उत्साह नजर आ रहा है। इस बार 22 अप्रैल को होने वाले महोत्सव को लेकर समाज के लोगों को गांव गांव जाकर रथ के माध्यम से निमंत्रण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। प्रवक्ता शक्ति सिंह बड़ली ने बताया कि इस अवसर पर खेतेश्वर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष चैन सिंह भाटेलाई, महामंत्री हनुमानसिंह धुरासनी, सुरेंद्र सिंह चावंडा, लक्ष्मणसिंह बड़ली, विक्रमसिंह घेवड़ा, पप्पूसिंह तुलेसर, शेरसिंह कागनाडा, भागीरथसिंह बासनी मनणा, राजेंद्र सिंह कागनाडा व राजपुरोहित मेडिकोज के भगवानसिंह बासनी मनणा,जेठूसिंह हुलढाणी, रामसिंह बाड़ा, रामचंद्रसिंह बस्सी, मनोहरसिंह पिलोवणी, रविन्द्रसिंह बड़ली, महेंद्रसिंह रुगड़ी, प्रदीपसिंह पिलवा, विशालसिंह मोदी, विरेंद्रसिंह हुलढाणी सहित समाजबंधु उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश