कोटा मंडल के 41 स्टेशनों पर रेलवे में काम करने का अवसर, टिकट बुकिंग एजेंट बनें

 


काेटा, 29 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। कोटा मंडल के कुल 41 स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। नियुक्त एजेंट रेलवे स्टेशन पर काउंटर चलाकर यात्रियों को अनारक्षित टिकट (यूटीएस) जारी करेंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह नियुक्ति दो अधिसूचनाओं के अंतर्गत की जा रही है। अधिसूचना 02/2026 के तहत 35 स्टेशनों रामगंज मंडी, हिंडौन सिटी, बूंदी, न्यू कोटा, चौमहला, लाखेरी, दरा, अंता, थुरिया, धौरमुई जाघिना, अरनेठा, पिपलोद रोड, घाट का बराना, गुड्ला, बिजौरा, मुड़ेसीरामपुर, जाजमपट्टी, डुमरिया, लूनी रिच्छा, सुन्दलक, छजावा, चौड़ाखेड़ी, जालिंद्री, श्री कल्याणपुरा, डाडदेवी, बस्सी बेरिसाल, जूनाखेड़ा, झालरापाटन, जुलमी, पारसोली, रावठा रोड, केशोली, रोहलखुर्द, कुश्तला और मखोली पर तथा अधिसूचना 03/2026 के तहत 6 स्टेशनों भवानी मंडी, सोगरिया, गरोठ, अलनिया, नाथूखेड़ी और रणथम्भौर पर नियुक्ति की जाएगी।

पात्रता के तहत आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। आवेदक उसी जिले का मूल निवासी हो जिसमें संबंधित स्टेशन स्थित है। एक अभ्यर्थी केवल एक स्टेशन के लिए आवेदन कर सकता है। अधिसूचना 02/2026 अंतिम तिथि 05 मई 2026 (मंगलवार), दोपहर 13:00 बजे तक अधिसूचना 03/2026 अंतिम तिथि 18 मई 2026 (सोमवार), दोपहर 13:00 बजे तक है।आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट www.wcr.indianrailways.gov.in पर Tenders → Active Tenders अनुभाग में उपलब्ध है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव