उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 06 ट्रिप का विस्तार

 


जयपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 06 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09609/09610, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिकस्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में उदयपुर सिटी से 20 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक (06 ट्रिप) तथा योगनगरी ऋषिकेश से 21 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक (06 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश