आठ शहरों का दिन का पारा 34 पार, बाड़मेर @37

 


जयपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। प्रदेश में सूरज की तपिश बढऩे लगी है। इससे प्रदेश में गर्मी बढऩे लगी है। गुरुवार को प्रदेश के 8 शहरों का पारा 34 डिग्री के पार पहुंच चुका है। 36.5 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 19.8 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। प्रदेश के 27 शहरों का दिन का पारा 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। इससे पारे में और बढ़ोतरी होगी। मार्च के पहले हफ्ते में पारा 40 पार जा सकता है। प्रदेश के दो शहरों का दिन का पारा 35 या उससे अधिक दर्ज किया गया। बाड़मेर के अलावा फलौदी का दिन का तापमान 35 डिग्री रहा। जयपुर के दिन के तापमान में 1 डिग्री बढ़ोतरी तो वहीं रात के पारे में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश