अजमेर में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी को पकड़ा
Jun 24, 2026, 19:23 IST
अजमेर, 24 जून(हि.स.)। अजमेर की सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह क्षेत्र से पुलिस ने बांग्लादेशी युवक को पकड़ा है। पुलिस दरगाह क्षेत्र से अब तक 57 बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ चुकी है।
दरगाह पुलिस थाना अधिकारी दिनेश जीवनानी ने बताया कि अजमेर जिला पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स एवं वृताधिकारी लक्ष्मण राम के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अजमेर में अवैध रूप से रह रहे 57वें बांग्लादेशी घुसपैठिए युवक को पकड़ा है। पुलिस की 24वीं कार्यवाही में गांव कुमरजनी पुलिस थाना मिर्जापुर ढाका बांग्लादेश निवासी मोहम्मद चांद पकड़ा गया। यह यहां लम्बे समय से रह रहा था। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है कि बोर्डर पार से कैसे पहुंचा और अजमेर में ही क्यों रह रहा था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष