अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक सम्पन्न
जोधपुर, 23 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक विद्या मंदिर जवाहर नगर जयपुर में संपन्न हुई।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा)के जोधपुर जिलाध्यक्ष भरतसिंह चौधरी और जिला मंत्री सुभाष विश्नोई ने बताया कि प्रथम सत्र में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, क्षेत्र प्रमुख उमराव लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा का सानिध्य प्राप्त हुआ।
सत्र में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने संगठन के स्वरूप एवं सदस्यता कार्यक्रम को विस्तार से रखा। द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुषमा बिश्नोई का सानिध्य प्राप्त हुआ।
प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने संगठन के विभिन्न स्तरों से प्राप्त समस्याओं के बारे में प्रदेश स्तर पर संगठन द्वारा किये गये प्रयासों को विस्तार पूर्वक रखा। तृतीय सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, क्षेत्र प्रमुख उमराव लाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा का सानिध्य प्राप्त हुआ।
सत्र में क्षेत्र प्रमुख उमराव लाल वर्मा ने चारित्रिक शुचिता के साथ आर्थिक शुचिता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के चतुर्थ सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सिंह राठौड़ ने संगठन की कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता प्रवास पर विस्तार से अपने विचार रखे।सम्पूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में जोधपुर से रुपाराम खोजा, अनिला सोलंकी, जिला मंत्री सरिता चौधरी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश