ससुराल आया युवक घर की छत से गिरा, मौत

 


जोधपुर, 21 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के निकट सालोड़ी गांव में एक युवक अपने ससुराल की छत से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

पुलिस ने बताया कि लूणी तहसील के पीपरली गांव का रहने वाला 30 वर्षीय सुरेशराम पुत्र रणछोडऱाम अपने ससुराल सालोड़ी आया हुआ था। वह 19 अक्टूबर की रात में अपने ससुराल की छत से नीचे गिर गया। पता लगने पर उसे एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई उम्मेदाराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी। मौत पर कोई शकसुबह जाहिर नहीं किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश