कालिका माता मंदिर में हुई पूजा-अर्चना एवं महाआरती, राष्ट्र की समृद्धि व प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की कामना
चित्तौड़गढ़, 10 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की और से दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं प्रार्थना महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्र की समृद्धि एवं पीएम के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू सहित प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां कालिका के समक्ष देश की उन्नति, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के मध्य श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया और राष्ट्र कल्याण के लिए प्रार्थना की। पूजा में अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, उपखंड अधिकारी बीनू देवल सहित नाहर सिंह जोधा, श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, अनिल इनाणी, भरत जागेटिया, चन्द्रशेखर सोनी, भोलाराम प्रजापत, आशिष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजन माली सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अखिल