त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत, यशवंतपुर-जयपुर-बेंगलुरू कैंट के लिए चलेगी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
जयपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम
रेलवे द्वारा त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यशवंतपुर-जयपुर-बेंगलुरू कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 06543, यशवंतपुर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक (06 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को यशवंतपुर से 12.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 08.00 बजे जयपुर पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर एवं दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 06544, जयपुर-बेंगलुरू कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को जयपुर से 08.40 बजे रवाना होकर सोमवार को 05.15 बजे बेंगलुरू कैंट पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, बामनिया, दाहोद, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, सातारा, कराड, सांगली, मिरज, घटप्रभा, बेलगावि, धारवाड, हुब्बल्लि, हावेरि, हरिहर, दावणगेरे, बिरूर, अरसीकेरे, तुमकूर, एसएमवीटी बेंगलुरू एवं बेंगलुरू कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
डिब्बों की संरचना: इस रेलसेवा में 02 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 03 सैकण्ड एसी, 13 थर्ड एसी तथा 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश