मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान: निगम ने जोन स्तर पर आयोजित की वार्डसभाएं
जयपुर, 21 मार्च (हि.स.)। नगर निगम जयपुर द्वारा मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान के तहत जोन स्तर पर वार्डसभाएं आयोजित की गई। इन वार्ड सभाओं में इस अभियान की जानकारी दी गई तथा उपस्थितजनों को अभियान की रूपरेखा एवं अभियान के उद्देश्यों के बारे में अवगत करवाया गया साथ ही सुझाव पेटिका भी रखी गई जिसमें उपस्थित आमजन ने अपने-अपने सुझाव सुझाव पेटिका में डाले।
आयुक्त ने बताया कि विकसित राजस्थान@2047 के विजन के अनुरूप राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजनाबद्ध एवं सहभागी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘‘मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान’’ आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं, आकाक्षांओं तथा उपलब्ध संसाधनों के आधार पर शहरी वार्डो का समग्र विकास सुनिश्चित करना है साथ ही शहरी वार्ड स्तर की मुख्य प्राथमिकताओं की पहचान कर महत्वपूर्ण चुनौतियों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना है। अतः सभी संबंधित अधिकारी अभियान के प्रभावी क्रियान्वन एवं माॅनिटरिंग करें। आयुक्त ने शुक्रवार को 150 वार्डो में आयोजित हो रही वार्ड सभाओं के संबंध में आवष्यक दिषा-निर्देश दिये। आयुक्त ने निर्देष दिये कि वार्ड सभा में इस अभियान के संबंध जागरूक किया जाये। अभियान की रूपरेखा में आमजन को जानकारी दी जाये। वार्डसभा का आयोजन पार्क, सामुदायिक केन्द्र, राजकीय भवन में किया जाये। इस अभियान का उद्देश्य शहरी वार्ड स्तर पर समग्र वार्ड प्रोफाईल तैयार करना, शहरी वार्ड की विकास प्राथमिकता का निर्धारण करना, वार्ड क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों एवं बुनियादी सुविधाओं का आकलन करना, वार्ड सभा के माध्यम से जनभागीदारी आधारित, विकास योजना तैयार करना, शहरी वार्ड से नगरीय निकाय स्तर पर समेकित विकास मास्टर प्लान तैयार करना है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश